युवाओं को नशा की विनाशकारी लत से बचना होगा

निषेध मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरूद्ध छात्र-छात्राओं किया गया जागरूक

साहिबगंज. राजस्थान इंटर विद्यालय साहिबगंज में शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी की अध्यक्षता में झारखंड सरकार के 10 से 26 जून तक चलाये जा रहे निषेध मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में बताया गया कि नशे की लत मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम और कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4, 5, 6 (क) व 6 (ख) के अंतर्गत कानूनी जानकारी छात्रों को दी गयी, जिसमें बताया गया कि नशा केवल शरीर ही नहीं बल्कि समाज को भी खोखला करता है. हमें मिलकर युवा पीढ़ी को इस विनाशकारी लत से बचना होगा. उन्होंने बताया कि नशे से न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि यह सामाजिक ताने-बाने को भी तोड़ता है. साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, पॉक्सो, 1098, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर स्पॉन्सरशिप एवं बच्चों से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गयी. जागरूकता में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा नहीं करेंगे और दूसरे को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे का संकल्प लिया. इसमें जिला बाल संरक्षण एवं चाइल्ड हेल्प लाइन के कर्मी रूबी कुमारी, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका व छात्रगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.