झंडा मेले में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, कुर्सी रेस में दीपा व नृत्य में सोनी टुडू ने मारी बाजी
Copied link
बड़ा पंचगड़ में काली पूजा पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
साहिबगंज
बड़ा पंचगड़ झंडा मेला मैदान में काली पूजा पर बुधवार को भव्य मेला आयोजित किया गया. इसमें आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने नृत्य की प्रस्तुति दी. समिति की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. अंधी दौड़ में प्रथम स्थान सुधाकर कुमार, द्वितीय स्थान रिसव राज और तृतीय स्थान शिवांस कुमार व मंटू यादव ने प्राप्त किया. कुर्सी रेस में प्रथम दीपा कुमारी, द्वितीय वर्षा कुमारी और तृतीय मनीषा कुमारी व पल्लवी कुमारी रही. जलेबी रेस में प्रथम मनीषा कुमारी, द्वितीय वर्षा कुमारी और तृतीय जुली व रूपा कुमारी रहीं. आदिवासी नृत्य में सोनी टुडू ने ‘बोरियो कारीकांदर सुंदरी’ का खिताब हासिल किया. सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मेले का आनंद लिया गया. मेले में आदिवासी संस्कृति के अनुसार कोई भी लड़का और लड़की अपनी पसंद के अनुसार विवाह कर सकते हैं. गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों को समिति के सदस्यों ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद निराला, सचिव चमरू उरांव, चंदन झा, दिलीप रमानी, अभिमन्यू उरांव, करण उरांव, रंजीत सिंह, झावर उरांव, विनोद यादव, बालदेव उरांव, सुनील सिंह, जयदेव उरांव, अमित सिंह और विनोद कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.