फरक्का में ट्रैक दुरुस्त, साहिबगंज से मालदा के लिए स्पेशल चली पटना-मालदा ट्रेन

फरक्का के पास रेल ट्रैक में आई खराबी के कारण बाधित ट्रेन परिचालन अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. साहिबगंज से मालदा के लिए 13415 पटना-मालदा ट्रेन को स्पेशल सेवा के रूप में रवाना किया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

साहिबगंज से इमरान की रिपोर्ट

प्रतिनिधि, साहिबगंज : मालदा मंडल अंतर्गत फरक्का के पास रेल ट्रैक धंसने के कारण पिछले कुछ दिनों से ट्रेन परिचालन प्रभावित था. इस दौरान कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जा रहा था. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

साहिबगंज से मालदा के लिए रवाना हुई ट्रेन

इसी क्रम में रविवार को 13415 पटना-मालदा ट्रेन को साहिबगंज से मालदा के लिए स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया. ट्रेन रविवार दोपहर करीब चार बजे साहिबगंज से मालदा के लिए रवाना हुई. ट्रेन परिचालन बाधित रहने के कारण कई यात्री मालदा नहीं जा पा रहे थे.

धीरे-धीरे सामान्य हो रहा परिचालन

फरक्का के पास रेल ट्रैक को दुरुस्त किए जाने के बाद परिचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है. इस संबंध में साहिबगंज स्टेशन प्रबंधक गुड्डू शाह ने बताया कि मालदा मंडल से प्राप्त निर्देश के अनुसार 13415 पटना-मालदा ट्रेन को साहिबगंज से मालदा के लिए स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कमल किशोर सागर

कमल किशोर सागर वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने NOU, पटना से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. कंटेंट राइटर और टेक्स्ट न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत कमल किशोर सागर को समाचार लेखन, संपादन और जनसरोकार से जुड़े विषयों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने का अनुभव है. पाठकों तक सरल, सटीक और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >