प्रतिनिधि, बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड स्थित उत्सव भवन में मंगलवार को जगप्रभा प्रकाशन द्वारा रविवार को आयोजित साहित्य और कला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. समारोह में झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. सच्चिदानंद, विक्रमशिला विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलाधिपति डॉ. रामजन्म मिश्र, चित्रकार श्याम विश्वकर्मा, समाजसेवी सुमन कुमार, अशोक गुप्ता और ऋषि गुप्ता उपस्थित थे. डॉ. रामजन्म मिश्र ने कहा कि साहित्य और कला से समाज समृद्ध होता है और छात्र जीवन में इसका रुझान शिक्षा के साथ संस्कार एवं मानवीय गुणों का विकास करता है. उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा प्रभावित सहज चिंतन की तुलना साहित्य से मुकाबला करने की बात कही. कक्षा एक से पांच की चित्रकला प्रतियोगिता में तांवशा दास, आराध्य कुमारी और ईशान राज क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे. कक्षा 6 से 10 में पतहभिद हुसैन, पायल कुमारी और मिशु मेहता चयनित हुए. साहित्य प्रतियोगिता में अवंतिका कुमारी, नैना श्रृंगी और तान्या भगत को पुरस्कार मिला.
कला और साहित्य से समृद्ध होता है समाज : डॉ रामजन्म

कला और साहित्य से समृद्ध होता है समाज : डॉ रामजन्म
Copied link
छात्र जीवन में इसका रुझान शिक्षा के साथ संस्कार एवं मानवीय गुणों का विकास करता है.