पुराने मीटर हटे,अब घर-घर लगेगा स्मार्ट मीटर: साहिबगंज में तेज हुआ काम

साहिबगंज में पुराने बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. जानिए कैसे यह बिलिंग में लाएगा पारदर्शिता और घटेंगी शिकायतें. बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण.

साहिबगंज. विद्युत विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में पुराने विद्युत मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है. शहर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में विभाग की टीमें पहुंचकर उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में लगे पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर स्थापित कर रही हैं.

सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से बदले जा रहे मीटर

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नील गगन ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. विभाग की टीम निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं के यहां पहुंचकर मीटर बदलने का काम कर रही है.

बिलिंग में पारदर्शिता, मीटर रीडिंग की शिकायतें होंगी कम

कनीय अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खपत की निगरानी और बिलिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी. इससे मीटर रीडिंग से जुड़ी शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही बिजली चोरी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने में भी स्मार्ट मीटर मददगार साबित होंगे.

उपभोक्ताओं को बिजली खपत की बेहतर जानकारी

स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की जानकारी बेहतर तरीके से मिल सकेगी. विभाग का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को बिजली इस्तेमाल के प्रति जागरूक होने और खपत को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी.

अधिकृत कर्मियों को सहयोग करने की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंच रहे अधिकृत कर्मियों को सहयोग करें और मीटर लगाने के कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न करें. विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर की व्यवस्था उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >