नाले के पानी से बेहाल पीर दरगाह रोड, ट्विटर एवं फेसबुक के माध्यम से जानकारी के बाद बनी आवागमन की राह

साहिबगंज में पीर दरगाह रोड पर नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा। शिवम शर्मा ने उठाया जनहित का मुद्दा, अधिकारियों की हरकत के बाद अस्थायी समाधान।

साहिबगंज : महीनों से साहिबगंज रेलवे कॉलोनी स्थित पीर दरगाह रोड में नाले का पानी सड़क पर जमा हुआ था. विश्वकर्मा पूजा जैसा त्योहार भी गुजर गया, लेकिन रोजाना सैकड़ों आम नागरिकों, रेलवे कॉलोनी वासियों, छोटे बच्चों और महिलाओं को उसी गंदे नाले के पानी के ऊपर से गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा था. रुका हुआ नाले का पानी बदबूदार होने के साथ कई बीमारियों का घर भी बना हुआ था.

शिवम शर्मा ने उठाया जनहित का मुद्दा

इसी के मद्देनजर शहर के एक शिक्षित और सामाजिक रूप से जागरूक युवा शिवम शर्मा ने डीआरएम मालदा एवं ईस्टर्न रेलवे हेडक्वार्टर को ट्विटर एवं फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी. उन्होंने जनहित में इस मसले का निदान करते हुए आम नागरिकों को राहत देने की मांग की.

डीआरएम के जवाब पर जताई नाखुशी

मालदा डीआरएम ने अपने जवाब में बताया कि यह रास्ता अनऑथराइज्ड है और यहां पर नाले का पानी नगरपालिका के नाले के जाम होने की वजह से जमा हुआ है. डीआरएम मालदा के इस जवाब पर शिवम शर्मा ने सख्त नाखुशी जाहिर की.

स्थायी समाधान के साथ अस्थायी व्यवस्था की मांग

शिवम शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जीएम गीतिका पांडे, डीसी साहिबगंज और पूर्व विधायक अनंत ओझा को डीआरएम मालदा का जवाब टैग करते हुए कहा कि विषय यह नहीं है कि रास्ता ऑथराइज्ड है या अनऑथराइज्ड, बल्कि यह मार्ग रोजाना सैकड़ों आम जनों के आवागमन का साधन है. उन्होंने रेलवे, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के साथ इंटर डिपार्टमेंटल बैठक कर इसका परमानेंट समाधान निकालने तथा तब तक टेम्पररी व्यवस्था करते हुए रास्ते को आवागमन लायक बनाने की मांग की.

डस्ट की मोटी लेयर बिछाकर बनाया गया रास्ता

इसके बाद रेलवे अधिकारी हरकत में आए और फिलहाल के लिए डस्ट की एक मोटी लेयर बिछाकर रास्ते को चलने योग्य बनाया गया है. साथ ही श्री शर्मा ने बताया कि डीआरएम मालदा की तरफ से जल्द ही इंटर डिपार्टमेंटल बैठक कर इस मामले का परमानेंट सॉल्यूशन निकालने का आश्वासन भी मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >