बरहरवा से विकास जायसवाल की रिपोर्ट
Sahibganj News: शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में 4 मई 2026 से शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को खत्म हो गया. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की उपस्थिति में आंदोलनकारी को आश्वासन देने के बाद धरना को समाप्त कर दिया गया. मामले को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आंदोलनकारी को यह आश्वासन दिया गया है कि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर उपायुक्त और अन्य अधिकारियों से बातचीत हुई.
जांच समिति के गठन का निर्णय
धरना स्थल पर राजमहल एसडीओ सदानंद महतो भी उपस्थित हुए. आंदोलनकारी की उपस्थिति में बातचीत हुई और फैसला लिया गया कि एक जांच कमेटी बनाई जाएगी. इस जांच कमेटी में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य भी रहेंगे और एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी. राज्य सरकार के केबिनेट से अगर संशोधन करना हो तो संशोधन करके उन्हें शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र फिर से निर्गत करवाया जाएगा. मौके पर काफी संख्या में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र
