साहिबगंज के तीनपहाड़ में डैम में नहाने गए पहाड़िया का डूबने से मौत, पसरा मातम

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज में तीनपहाड़ स्थित पारसपानी डेम में नहाने गए 55 वर्षीय चंदा पहाड़िया की डूबने से मौत हो गई. मंगलवार सुबह शव पानी में तैरता मिला. पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा. घटना से गांव में मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

तीन पहाड़ से मो हसामुद्दीन की रिपोर्ट

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित पारसपानी डैम में नहाने गए एक 55 वर्षीय पहाड़िया व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया

मिली जानकारी के अनुसार, मासकेपु नया टोला गांव निवासी चंदा पहाड़िया (55 वर्ष) सोमवार को पारसपानी डेम में नहाने गया था. नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया. हालांकि, डैम में पानी अधिक होने और गहराई ज्यादा होने के कारण उसे तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका. स्थानीय ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

मंगलवार सुबह पानी में तैरता मिला शव

घटना के अगले दिन मंगलवार सुबह चंदा पहाड़िया का शव डेम में तैरता हुआ मिला. शव दिखते ही गांव में मातम पसर गया. घटना की सूचना तत्काल तीनपहाड़ थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थाना के एएसआई ललन रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया.

इसे भी पढ़ें: बोकारो के दुगदा में ग्राम रक्षा दल के गार्ड पर चाकू से हमला, धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डेम में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत होता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: चतरा के लमटा में प्रेमी युगल का शव बरामद, तीन दिनों से थे लापता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >