साहिबगंज के तीनपहाड़ में पैर फिसला और नदी में डूब गई 6 साल की बच्ची

Sahibganj News: साहिबगंज के तीनपहाड़ में पैर फिसलने से एक बच्ची नदी के गहरे पानी में समा गई और उसकी मौत हो गई. गांव में मातम पसर गया है.

Sahibganj News|तीनपहाड़ (साहिबगंज), मो हसामुद्दीन : साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बसियाचक दरला गांव की 6 वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह नदी में डूबने से मौत हो गयी. बसियाचक दरला गांव निवासी उज्ज्वल कुमार महतो की बेटी आयुषी कुमारी (6) का सुबह डहरू कुवार पुल के पास पैर फिसल गया. वह नदी में गिरी और डूब गई.

बच्चों के साथ डहरू कुवार पुल के पास गई थी आयुषी कुमारी

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह मृतक की बहन कपड़ा धोने के लिए डहरू कुवार पुल के पास गयी थी. कुछ देर बाद ही गांव के छोटे-छोटे बच्चों के के साथ आयुषी कुमारी भी वहां पहुंच गई. सब बच्चे पुल के ऊपर थे, लेकिन आयुषी नदी में उतर गई. वहां उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गई.

अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे. उसे पानी से निकाला. उसे तत्काल इलाज के लिए तीनपहाड़ लाया गया. यहां से उसे राजमहल अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचे. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस और मुखिया ने गांव में जाकर की जांच

परिजन आयुषी का शव लेकर घर लौटे. इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना को जैसे ही मिली, एसआई संजय दुबे पुलिस बल के साथ बच्ची के घर पहुंचे. पंचायत के मुखिया माइकल, हल्का कर्मचारी मो इम्तियाज भी मृतक के घर पहुंचे. सभी ने मिलकर जांच की.

परिजन बोले- बच्ची का नहीं कराएंगे पोस्टमार्टम

इस दौरान परिजनों ने कहा कि बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे. कर्मचारी मो इम्तियाज ने इस मामले को लेकर राजमहल सीओ अशोक कुमार सिन्हा से बात की. बच्ची की मां कुसुम देवी और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका आयुषी तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी.

Also Read

गुमानी बैराज का जलस्तर घटा, पांच दिनों दिनों से जलापूर्ति ठप

हुजूर! आप भगवान हैं, कृप्या कर आवास पास करा दीजिए

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >