साहिबगंज का बेटा बॉलीवुड में चमका, फिल्म में जैकी श्रॉफ के बेटे की भूमिका में नजर आ रहे है कुंदन कुमार

Sahibganj News : साहिबगंज में पढ़ाई करने वाले कुंदन कुमार का सफर अब बॉलीवुड तक पहुंच चुका है. नई फिल्म में जैकी श्रॉफ के बेटे की भूमिका निभाकर वह बिहार और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं.

सुनील ठाकुर की रिपोर्ट 

Sahibganj News : साहिबगंज से बॉलीवुड तक का सफर साहिबगंज में रहकर पढ़ाई करने वाले कुंदन कुमार ने किया है. बिहार के जहानाबाद में जन्मे और झारखंड के साहिबगंज में पले-बढ़े अभिनेता कुंदन कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो एलियंस का आगमन को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जैकी श्रॉफ के बेटे की भूमिका में नजर आ रहे है कुंदन कुमार. फिल्म में कुंदन कुमार वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में दोनों के बीच कई भावनात्मक और प्रभावशाली दृश्य हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज के पूर्व छात्र कुंदन कुमार का सफर बिहार और झारखंड की मिट्टी से निकलकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी है. 1994 से 2008 तक साहिबगंज में पढ़ाई की. 

1994 से 2008 तक साहिबगंज में पढ़ाई की

कुंदन कुमार का जन्म बिहार के जहानाबाद में हुआ, लेकिन जब वे लगभग दो वर्ष के थे तब 1992 इनके पिता मिथिलेश सिंह जो जीआरपी पुलिस में एएसआई में कार्यरत थे और नार्थ कॉलोनी पीरदरगाह गली में रहते थे. उनकी पोस्टिंग साहिबगंज तत्कालीन बिहार, वर्तमान झारखंड में हुई.इनकी परवरिश, बचपन की यादें, दोस्तियां और जीवन के सबसे खूबसूरत वर्ष इसी शहर में बीते. कुंदन कहते है कि मेरी मां शिक्षाप्रेमी महिला थीं. तीन बेटों की मां होने के बावजूद उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारी शिक्षा थी. मेरी प्रारंभिक शिक्षा साहिबगंज के एनआरपी सेंटर से हुई, जहां मैंने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की. इसके बाद एक वर्ष संत जोसेफ स्कूल में पढ़ा और फिर संत जेवियर्स स्कूल में प्रवेश मिला, जो उस समय मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा था.

बचपन से ही कला में थी रुचि

उनके मित्र माेनी सरार्फ कहते है कि बचपन से ही कुंदन पढ़ाई में तेज था. साथ ही कला में उसकी रूची थी. संत जेवियर्स स्कूल में बिताए गए दिन मेरे जीवन के सबसे सुनहरे दिनों में शामिल हैं. आज भी मेरे अधिकांश करीबी दोस्त, बचपन की यादें और जीवन के सबसे मजबूत रिश्ते साहिबगंज से ही जुड़े हुए हैं. वे कहते है अगर जहानाबाद ने मुझे जन्म दिया, तो साहिबगंज ने मुझे पहचान दी, संस्कार दिए और बड़े सपने देखने का हौसला दिया.

थिएटर से फिल्मों तक का सफर

करीब 18 वर्षों के थिएटर अनुभव के साथ उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत वायम ड्रामेटिक्स सोसायटी, दिल्लीसे की. बाद में उन्होंने एनएसडी से जुड़े वरिष्ठ रंगकर्मियों के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया और भानु भारती, सलीम आरिफ और रामजी बाली जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम किया. मुंबई आने के बाद कुंदन ने टीवी, वेब सीरीज, विज्ञापनों और फिल्मों में लगातार अपनी पहचान बनाई. उनकी प्रमुख परियोजनाओं में जेएल50, अवरोध, स्कैम 2003: द टेल्गी स्टोरी, सैम बहादुर, पटना शुक्ल और लकड़बग्घा शामिल हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, राजकुमार राव और मनोज बाजपेयी. जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी स्क्रीन साझा की है.

‘धारा 84 आईपीसी’ में भी नजर आएंगे कुंदन

फिल्म को लेकर कुंदन कहते हैं कि जैकी श्रॉफ के साथ इतने भावनात्मक दृश्यों में काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा. जहानाबाद में जन्म और साहिबगंज में परवरिश ने मुझे जो संवेदनशीलता और जड़ें दी हैं, वही मेरे अभिनय की ताकत हैं. आने वाले समय में कुंदन अमिताभ बच्चन अभिनीत ”धारा 84 आईपीसी में भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशकमनीष सैनी ने किया है. यह फिल्म बच्चों की कल्पनाओं, पारिवारिक भावनाओं, हास्य और एलियन एडवेंचर को खूबसूरती से जोड़ती है. कहानी एक ऐसे बच्चे की है जो अपने दादा को सुपरहीरो मानता है और धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि उसके दादा सचमुच असाधारण शक्तियों वाले इंसान हैं.

बिहार और झारखंड दोनों से जुड़ी हैं जड़ें

कुंदन कहते हैं आज जब मैं मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में अपनी पहचान बना रहा हूं, तो मुझे गर्व है कि मेरी जड़ें बिहार और झारखंड दोनों की मिट्टी से जुड़ी हैं. मेरी हर उपलब्धि में इन दोनों प्रदेशों का योगदान है, और मैं हमेशा खुद को इन दोनों जगहों का बेटा मानता हूं. फिल्म की सफलता की कामना मित्र मोनी सरार्फ, सुमित सरार्फ, अंकित सरार्फ सहित कई मित्रों ने बधाई दी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >