मेगा ब्लॉक व ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन का असर, रेलयात्री रहे परेशान

मेगा ब्लॉक व ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन का असर, रेलयात्री रहे परेशान

प्रतिनिधि, साहिबगंज मालदा मंडल के जमालपुर-किउल रेलखंड में विभिन्न विकास कार्यों के कारण रविवार को भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड को ब्लॉक रखा गया था. इस वजह से इस रूट की दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. इसमें 13409/13410 मालदा टाउन–किउल–मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को भागलपुर तक ही संचालित किया गया, जबकि 63431/63432 साहिबगंज–जमालपुर–साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन सुल्तानगंज तक ही गयी. उधर, शनिवार को 15658 कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को भागलपुर–रतनपुर–मुंगेर–बरौनी मार्ग से संचालित किया गया, जिससे यात्रियों को कुछ असुविधा हुई. खासकर, साहिबगंज से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक ने बताया कि भागलपुर की ओर कार्य चल रहा है, इसी कारण ब्लॉक लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >