साहिबगंज में सनसनी: सेवानिवृत्त शिक्षक की घर में घुसकर निर्मम हत्या, बरामदे में लहूलुहान पड़ा मिला शव

Sahibganj Crime News: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में एक सेवानिवृत्त शिक्षक निर्भय कुमार राय की उनके घर में अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना का पता तब चला जब एक ग्रामीण अपनी बकरी खोजने उनके घर में घुसा. मृतक का बेटा पुलिस विभाग में ही कार्यरत है, जिसने खोजी कुत्ते से जांच की मांग की है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Sahibganj Crime News, साहिबगंज (मो हसामुद्दीन): साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान निर्भय कुमार राय (62 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार निर्भय कुमार राय जोंका गांव में अपने घर में अकेले रहते थे. शनिवार को गांव के ही किसी व्यक्ति की बकरी उनके घर में घुस गई थी. बकरी को बाहर निकालने के दौरान जब उसका मालिक घर के अंदर गया, तो उसने देखा कि बरामदे में निर्भय कुमार राय लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं. यह देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.

पुलिस व वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर की जांच

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तीनपहाड़ थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एएसआई राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

Also Read: खरसावां आकर्षणी पीठ के पास दिन में ही पहुंचा जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

पुत्र ने की खोजी कुत्ते से जांच की मांग

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पुत्र चंद्रशेखर राय भी घर पहुंचे. वे वर्तमान में साहिबगंज जिला पुलिस में कार्यरत हैं. उन्होंने मामले की के लिए खोजी कुत्ते की मदद से जांच कराने की मांग की. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर कुछ स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

Also Read: स्टेट बार काउंसिल चुनाव: श्मशान से वोट डालने आयेंगे कई वकील! वोटर लिस्ट में मृतकों के भी नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >