हादसा ::बाराती लेकर जा रहा टेंपो पलटा, दो लोग घायल

लखीपुर से टेंपो बारातियों को लेकर पत्रापाड़ा जा रहा था, पहाड़ से नीचे उतरने के क्रम में टेंपो असंतुलित होकर नीचे की ओर गिर गया,

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगनाडीह-लखीपुर मुख्य सड़क पर पत्रापाड़ा के पास बाराती लेकर जा रहे टेंपो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, लखीपुर से टेंपो बारातियों को लेकर पत्रापाड़ा जा रहा था, पहाड़ से नीचे उतरने के क्रम में टेंपो असंतुलित होकर नीचे की ओर गिर गया, जिससे टेंपो में सवार रांगा थाना क्षेत्र के जोसेफ मरांडी (12) तथा राज रिचर्ड बास्की (11) गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी लाया. जहां डॉक्टर तापस मुर्मू ने प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >