साहिबगंज में सीवरेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का हाल बेहाल : सभापति

विधानसभा की दो सदस्यीय कमेटी ने की जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा

साहिबगंज

साहिबगंज परिसदन में प्रत्यायुक्त विधानसभा की दो सदस्यीय समिति ने जिले में संचालित विकास योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की. इसके बाद समिति के सभापति सह विधायक सरयू राय ने कहा कि साहिबगंज में जनमानस से जुड़ी नगर परिषद की योजनाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है. गंगा नदी के समीप स्थित होने और गंगा एक्शन प्लान से जुड़े होने के बावजूद जलापूर्ति योजना, सीवरेज सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी मूलभूत योजनाएं बदहाल हैं. योजना शुरू हुए 17–18 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को नियमित जलापूर्ति की सुविधा नहीं मिल सकी है, जबकि सीवरेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली भी आज तक प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पायी है. इसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार और संबंधित विभाग जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तरह विफल है. सरयू राय ने बताया कि समीक्षा बैठक में यह भी सामने आया कि साहिबगंज और आसपास के क्षेत्रों में फॉसिल्स की प्रचुरता है. मंडरो में फॉसिल्स पार्क विकसित किया जा रहा है, वहीं तीनपहाड़ और पाकुड़ क्षेत्र में भी फॉसिल्स मिलने की संभावना है. ऐसे में जियोलॉजिकल हेरिटेज के तहत फॉसिल्स संरक्षण के लिए अलग कानून बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने साहिबगंज में एक रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित करने की भी आवश्यकता बतायी, जहां देश-विदेश से शोधकर्ता आकर अध्ययन कर सकें. उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम, सेवा की गारंटी अधिनियम और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे मंईयां सम्मान योजना, वृद्ध एवं विधवा पेंशन का क्रियान्वयन संतोषजनक नहीं है. समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी. बैठक में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. समिति ने कुल मिलाकर जिले में विकास कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया.

गंगा स्नान कर पतौड़ा झील का किया निरीक्षण साहिबगंज. समिति के सभापति सरयू राय ने गुरुवार को सुबह रामपुर दियारा में भाजपा नेता अमित सिंह के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद बोट व वाहन से समदा स्थित बंदरगाह, राजमहल मॉडल कॉलेज, उधवा पतौडा झील का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद पाकुड़ चले गये. मौके पर एसी गौतम भगत, प्रमोद आनंद, भाजपा नेता अमित सिंह, उपस्थित थे.

जदयू जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

साहिबगंज. परिसदन व जदयू जिला अध्यक्ष सुनील सिन्हा के गुल्ली भट्ठा स्थित आवास पर गुरुवार को झारखंड विधानसभा की प्रत्युक्त समिति के सभापति व जदयू विधायक सरयू राय तथा जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर का आगमन हुआ. विधायकों के आगमन से साहिबगंज जिला के जदयू कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया. इस अवसर पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर रामजी ठाकुर, लक्ष्मीकांत कुशवाहा, शेषनाथ यादव, दिवाकर झा, शिव शंकर प्रसाद सहित कई नेता उपस्थित थे. वहीं राजभाषा साहित्य अकादमी के तत्वाधान में अकादमी के अध्यक्ष डॉ रामजन्म मिश्र ने स्वागत किया. श्री राय को झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी द्वारा द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न रचनात्मक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साहित्य की दुनिया झोला में ” झूला पुस्तकालय के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर डॉक्टर मिश्रा ने साधना के सात्विक साधक अभिनंदन ग्रंथ भेंट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.