राजमहल सांसद की मां ने भरा एसआईआर गणना प्रपत्र

राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा की मां शांति सरोजनी मुर्मू ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए एसआईआर गणना प्रपत्र भरा और लोगों से अपील की।

बरहरवा - मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा की मां शांति सरोजनी मुर्मू ने अपने बरहरवा कालीतल्ला स्थित आवास पर एसआईआर गणना प्रपत्र भरा. इस दौरान बरहरवा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार मौजूद रहे और उन्होंने प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करायीं. इस दौरान शांति सरोजनी मुर्मू ने क्षेत्रवासियों से ससमय एसआईआर गणना प्रपत्र भरने की अपील की, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सही एवं पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके. इस अवसर पर सतीश कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >