इपीएल सीजन-10 का विजेता विजेता बना राजमहल

सीजन 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया.

उधवा. उधवा प्रखंड क्षेत्र की दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत इंग्लिश मैदान में रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग पठान कप सीजन 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मैच राजमहल नगर पंचायत और दक्षिण पलाशगाछी पंचायत की टीम के बीच हुआ, जिसमें राजमहल टीम ने दक्षिण पलाशगाछी को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. टास जीतकर राजमहल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. दक्षिण पलाशगाछी की टीम ने 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए. जवाब में राजमहल टीम ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. विजेता और उपविजेता टीम को बाइक पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >