प्रतिनिधि, राजमहल : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कोतवाली नगर थाना की पुलिस हत्या के प्रयास के एक मामले में गैर जमानती वारंट का तामिला कराने और प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को राजमहल पहुंची.
अभियुक्त की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले प्राथमिकी अभियुक्त अनवारुल शेख की तलाश में पहुंची थी. मामले को लेकर रायबरेली के कोतवाली नगर थाना में कांड संख्या 934/2013 दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान अभियुक्त अनवारुल शेख की संलिप्तता सामने आने के बाद उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.
राजमहल पुलिस के सहयोग से तलाश जारी
रायबरेली पुलिस ने राजमहल थाना पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर तलाश की. पुलिस द्वारा वारंट के तामिला एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
