आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी

आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए डीसीएम

साहिबगंज. समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान डीसी ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इसके साथ ही डीसी ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आये सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें. शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके. ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >