जेएसएलपीएस से जुड़कर पहाड़पुर की महिलायें संवार रहीं है अपनी जिंदगी

तालझारी प्रखंड के बड़ा दुर्गापुर पंचायत के पहाड़पुर गांव में प्रभात खबर महिला संवाद का आयोजन

तीनपहाड़. बड़ा दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में मंगलवार को प्रभात खबर की ओर सखी मंडली की दीदियों के साथ महिला संवाद का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बीडीएसपी आरती देवी ने की. संगठन की दीदियां इस संवाद में शामिल हुईं. जेएसएलपीएस के आइपीआरपी बाम्बीना किस्कू एवं लेखपाल राजेश बेसरा भी शामिल हुए. इस अवसर पर सखी मंडली की दीदियों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा. इस दौरान गुलाब आजीविका सखी मंडल, रोशनी आजीविका सखी मंडल, संतोषी आजीविका सखी मंडल, चमेली आजीविका सखी मंडल की दीदियों ने बताया कि झारखंड सरकार की जेएसपीएसएल की योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो महिलाएं सिर्फ घर के कामों में व्यस्त रहती थी वह अब घर से निकल कर इस संगठन से जुड़कर तरह-तरह के रोजगार कर अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं. समूह से जुड़कर क्षेत्र की महिलाएं दुकान चला रहीं हैं. जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं दुकान कर रोजगार कर अपनी पहचान बना रहीं हैं. इससे न सिर्फ उसका परिवार सशक्त हो रहा है, बल्कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे पा रहीं हैं. जेएसएलपीएस से जुड़कर दीदियों ने अपने समूह से कर्ज लेकर अपना रोजगार शुरू कर आज आत्मनिर्भर बन चुकीं हैं. कार्यक्रम में विषयवस्तु का प्रवेश व धन्यवाद ज्ञापन प्रतिनिधि हसामुद्दीन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त