सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने चलाया सफाई अभियान, साफ-सफाई के साथ वाहन चालकों को किया जागरूक

कोटालपोखर पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़कों से बालू, गिट्टी और कीचड़ हटवाया. वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की अपील की गई है.

बरहरवा : साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोटालपोखर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया. कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न सड़कों पर गिरे अनावश्यक गिट्टी, बालू और कीचड़ को जनप्रतिनिधियों की मदद से हटवाया गया.

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थाना क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की साफ-सफाई करायी जा रही है, ताकि छोटी-बड़ी वाहन दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके. उन्होंने बताया कि सड़क पर अनावश्यक रूप से बालू, गिट्टी या कीचड़ जमा रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है. वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाते हैं तो सड़क पर फिसलन के कारण वाहन के स्लिप होने और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.

उन्होंने बताया कि इसी को देखते हुए थाना क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही बाइक चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गयी है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >