Sahibganj: नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार, बंगाल से जुड़े हैं तार

Sahibganj (उधवा): जिले के राधानगर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़कर जेल भेज दिया हैं. दोनों के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं. पहले से ही दोनों पर मामले दर्ज हैं.

मो इरशाद
Sahibganj (उधवा): साहिबगंज जिला के राधानगर पुलिस ने मादक पदार्थ (एमडीएमए) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार राधानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना कांड संख्या 443/25 के अप्राथमिक अभियुक्त अनारुल शेख एवं कांड संख्या 89/23 के अप्राथमिक अभियुक्त समसुल हक अपने घर में छुपे हुए हैं. इस पर राधानगर पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी जामनगर पंचायत के उसमल्ली टोला में छापेमारी कर अनारुल शेख एवं हसन टोला में छापेमारी कर समसुल हक को गिरफ्तार किया है.

कुछ भी बरामद नहीं कर पाई पुलिस

हालांकि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से कुछ बरामदगी नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनारुल शेख एमडीएमए एवं अभियुक्त समसुल हक गांजा तस्करी से जुड़ा हुआ है. गौरतलब है कि पूर्व में राधानगर पुलिस ने मादक पदार्थ (एमडीएमए) के खिलाफ कार्रवाई की है. विगत 28 अक्टूबर 2025 को राधानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के इंग्लिश नासघाट से 13.57 ग्राम एमडीएमए के साथ मुख्य अभियुक्त सरफराज अहमद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है.

दोनों के खिलाफ दर्ज हैं मामले

सरफराज अहमद के खिलाफ थाना कांड संख्या 443/25 दर्ज है. मामले में आरोपी सरफराज अहमद फिलहाल जेल में बंद है. इसके अलावा 24 नवंबर 2025 को एमडीएमए केस में जुड़े अप्राथमिक अभियुक्त शमशुल भी जेल में है. वहीं थाना कांड संख्या कांड संख्या 89/23 के अप्राथमिक अभियुक्त राजमहल थाना क्षेत्र के हसनटोला में छापेमारी कर समसुल हक 42 वर्ष को गिरफ्तार किया है. सूत्रों की मानें तो मादक पदार्थ एमडीएमए का तार बंगाल के कालियाचक से जुड़ा है. इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि मादक पदार्थ खरीद बिक्री से जुड़े अलग-अलग कांड संख्या के दोनों प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण

Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >