वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें थाना प्रभारी

अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन, बोले एसडीपीओ

साहिबगंज अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में सोमवार को अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की. उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों के साथ अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और ठंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की. निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को हर हाल में सफल बनायें. इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा. उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में अधिकांश घटनाएं चालकों की लापरवाही के कारण होती है. लोगों को यह समझाना जरूरी है कि छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. उन्होंने बढ़ती ठंड को देखते हुए पुलिस की भूमिका पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि ठंड में जब सर्द हवा चलती है. सड़कें सुनसान हो जाती हैं, उस समय सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे हालात में पुलिस को सतर्क रहकर निगरानी बनाये रखनी चाहिए. चोरी की घटनाओं में भी इजाफा देखा जाता है. इसलिए रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनायें. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. मौके पर नगर थाना प्रभारी सह नगर प्रभाग अंचल पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव, बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार, एसटी-एससी थाना प्रभारी सन्नी डेविडबाड़ा समेत जिरवाबाड़ी के अजीत लकड़ा उपस्थित थे. केस डायरी तैयार करने में न हो देरी : इंस्पेक्टर साहिबगंज. नगर प्रभाग थाना कार्यालय में सोमवार को अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग अमित कुमार गुप्ता ने की. इसमें नगर प्रभाग के सभी थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे. पुलिस निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आपराधिक मामले में केस डायरी तैयार करने में विलंब नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसे लेकर न्यायालय से लगातार निर्देश मिलते रहते हैं, उन्होंने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से चलाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक में विभिन्न थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >