10 हजार वोट लानेवाले को मिल सकती है जीत

67 बूथों पर प्रत्याशियों ने बढ़ाया अपने-अपने क्षेत्रों में जोर

साहिबगंज. नगर परिषद के 67 बूथों पर चुनाव के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यहां करीब 62 प्रतिशत मतदान हुआ है. अनुमान के मुताबिक, लगभग 10,000 मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने वाले प्रत्याशी ही इस चुनाव में जीत सकते हैं. चुनाव को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक पिछले 20 दिनों से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे. मतदान प्रक्रिया के बाद, अब प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान प्रतिशत की गणना करने में जुट गये हैं. साथ ही, बूथ वार यह जानने की कोशिश की जा रही है कि प्रत्येक प्रत्याशी को कितने मत मिले. इस दौरान कई प्रत्याशी अपनी क्षेत्रीय स्थिति को समझने के लिए क्षेत्र भ्रमण भी कर रहे थे, ताकि वोटों की गणना के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >