Online Love Story: फ्री फायर गेम खेलते-खेलते हुई दोस्ती, फिर प्यार, झारखंड का नाबालिग असम से प्रेमिका को लेकर हुआ फरार

Online Love Story: सोशल मीडिया पर फ्री फायर गेम खेलते-खेलते दो नाबालिगों में दोस्ती हुई. इसके बाद इनके बीच प्यार हो गया. झारखंड के साहिबगंज का नाबालिग लड़का अपने प्यार के लिए दूसरे राज्य असम पहुंच गया. वहां नाबालिग लड़की से मिला और उसे लेकर फरार हो गया. असम पुलिस साहिबगंज पहुंची और नाबालिग लड़की को बरामद कर वापस ले गयी.

Online Love Story: साहिबगंज-सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती, फिर प्यार की कहानी आपने खूब सुनी होगी. इस बार मामला नाबालिगों का है. दोनों अलग-अलग राज्यों के हैं. फ्री फायर गेम से दो नाबालिगों में दोस्ती हुई. कुछ दिनों बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी. इसके बाद शुरू हुआ प्यार को पाने का सिलसिला. झारखंड का नाबालिग अपने प्यार के लिए असम पहुंच गया. वहां से नाबालिग प्रेमी को लेकर वह फरार हो गया. थाने में शिकायत के बाद पुलिस रेस हो गयी और झारखंड के साहिबगंज में आ धमकी. पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है.

मोबाइल लोकेशन से असम पुलिस पहुंची साहिबगंज


सोशल मीडिया पर गेम खेलते-खेलते दो नाबालिगों में दोस्ती हो गयी. धीरे-धीरे प्यार होने के बाद साहिबगंज का नाबालिग लड़का 11 मई को असम पहुंच गया और नाबालिग लड़की को लेकर वहां से फरार हो गया. इस बात की जानकारी जैसे ही नाबालिग लड़की के परिजनों ने मिली, उन्होंने असम के तामुलपुर जिले के गोरेश्वर थाने में शिकायत की. पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गयी. गोरेश्वर थाने की पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर झारखंड के साहिबगंज के मुफस्सिल थाना पहुंच गयी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड का एक खास गांव, जहां हर घर में सरकारी नौकरी, रेलकर्मियों के लिए है फेमस

छापेमारी में नाबालिग लड़की बरामद


साहिबगंज मुफ्फसिल थाने की पुलिस एवं गोरेश्वर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक छापेमारी की. इस दौरान नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया और अपने साथ ले गयी. नाबालिग लड़के का अब तक पुलिस को सुराग नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में गरज के साथ जोरदार बारिश, सुहाना हुआ मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >