प्रमाण-पत्र बनवाने में अब नहीं होगी परेशानी, राजमहल में तीन माह तक ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सुविधा

हजारों आवेदन लंबित! राजमहल में अब तीन माह तक प्रमाण-पत्र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे. विधायक की पहल रंग लाई.

राजमहल : राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा की पहल पर क्षेत्र के लोगों को जाति, आय, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाण-पत्र बनवाने में राहत मिलने वाली है. विधायक ने 4 अगस्त 2026 को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ को मांग पत्र सौंपकर प्रमाण-पत्र निर्गत करने की ऑनलाइन प्रक्रिया में हो रही देरी से अवगत कराया था.

हजारों आवेदन लंबित होने का उठाया मुद्दा

विधायक ने बताया था कि ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सीमित संख्या में आवेदनों का निष्पादन होने के कारण जिले के विभिन्न अंचलों में हजारों आवेदन लंबित हैं. इससे एसआईआर प्रक्रिया और राशन कार्ड अपडेट कराने समेत अन्य जरूरी कार्यों में लोगों को परेशानी हो रही है.

उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था सुचारू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी बहाल करने की मांग की थी.

मंत्री के निर्देश पर विभाग ने उठाया कदम

मामले पर मंत्री ने विभागीय सचिव को सकारात्मक पहल का निर्देश दिया. इसके बाद भूमि एवं राजस्व विभाग ने जिले के उपायुक्त को पत्र जारी कर अगले तीन महीने तक ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी प्रमाण-पत्र निर्गत करने की व्यवस्था जारी रखने का निर्देश दिया है.

विधायक ने जताया मंत्री का आभार

विधायक एमटी राजा ने इस जनहितकारी पहल के लिए मंत्री दीपक बिरुआ के प्रति आभार जताया है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >