सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित, परेशान रहे यात्री

सबवे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे रेल अधिकारी, लिया जायजा

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज-बरहरवा रेल खंड पर तालझारी और कल्याणचक के बीच दो सबवे के निर्माण कार्य के कारण सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल ब्लॉक लिया गया. इस दौरान दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सोमवार सुबह से ही साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई और रद्द ट्रेनों के कारण यात्रियों में काफी अफरातफरी रही. जानकारी के अनुसार, 53411 एप ट्रेन, जो प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे साहिबगंज के लिए प्रस्थान करती है, और साहिबगंज से बरहरवा जाने वाली ट्रेन, जो दोपहर 12:00 बजे खुलती है, दोनों को रद्द कर दिया गया था. इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा. सुबह 10:25 बजे जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस के प्रस्थान के बाद, शाम 5:30 बजे भागलपुर-अज़ीमगंज पैसेंजर ट्रेन चलाई गई. इस ट्रेन में बरहरवा, मालदा और पाकुड़ की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी. बरहरवा रेलवे स्टेशन पर भी साहिबगंज और भागलपुर आने वाले यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. अधिकांश यात्रियों ने देर शाम चलने वाली ट्रेनों से साहिबगंज की ओर प्रस्थान किया. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक ने जानकारी दी कि तालझारी और कल्याणचक के बीच दो सबवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी कारण रेलवे द्वारा पूर्व से ही ब्लॉक और ट्रेनों के रद्द होने की सूचना दी गई थी. उन्होंने कहा कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए निर्धारित समय पर अन्य ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है. मालदा से छह सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा ले चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >