प्रतिनिधि, बरहरवा : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार को नेहाल फिटनेस जिम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया. उद्घाटन कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार, मुखिया सेरोफीना हेंब्रम एवं पंचायत समिति सदस्य रंजीत शाह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिम संचालक बबलु माली, पुरन माली, विजय रजवाड, जयदेव रजवाड, राजकुमार अग्रवाल, विकास भगत, गुमाम रब्बानी सहित अन्य मौजूद थे.
नियमित व्यायाम से शरीर और मन रहेगा फिट
इस अवसर पर थाना प्रभारी पवन कुमार ने जिम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फिट रहा जा सकता है.
आधुनिक जिम से युवाओं को मिलेगी सुविधा
मुखिया सेरोफीना हेंब्रम ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिटनेस जिम खुलने से युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी. अब उन्हें व्यायाम और फिटनेस के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी.
युवाओं से नियमित व्यायाम की अपील
पंचायत समिति सदस्य रंजीत शाह ने भी जिम संचालक को बधाई देते हुए युवाओं से नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की.
आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने का दावा
उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोग एवं जिम से जुड़े युवा मौजूद रहे. संचालक ने बताया कि जिम में लोगों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं. स्थानीय युवाओं ने जिम खुलने पर खुशी जताई.
