साहिबगंज में गर्मी की छुट्टी में घर आयी आठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने खुदकुशी कर ली है. वह आठवीं की छात्रा थी. वह गर्मी की छुट्टी में घर आयी थी. पुलिस जांच में जुटी है.

तीनपहाड़ (साहिबगंज), हसामुद्दीन: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के वृंदावन के त्रिलटोला गांव में 14 वर्षीया नाबालिग ने बीती रात साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि मृतका आठवीं की छात्रा थी. गर्मी की छुट्टी में वह घर आयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.

नाबालिग ने कर ली खुदकुशी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग बीते शुक्रवार की संध्या लगभग चार बजे से घर में नहीं थी. परिजनों को लगा कि कहीं गयी है. वह रात तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने घर के आस-पास पता किया, लेकिन शनिवार की सुबह 9 बजे लड़की का भाई मताल कर्मकार कुछ सामान लाने के लिए अपने बड़े पापा के घर की तरफ गया तो देखा कि उसकी बहन सामान रखने वाले बिना दरवाज़े के कमरे में मृत पड़ी है. उसके पास ही छप्पर से साड़ी का फंदा बंधा हुआ है. परिजनों को लगा कि उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
इसकी सूचना पंचायत के मुखिया पौलुस मुर्मू को दी गयी. सूचना पर पौलुस मुर्मू मृतक के घर पहुंचे और जानकारी ली. उसके बाद तीनपहाड़ थाना को इसकी जानकारी दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मो शाहरुख, एसआई महेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

आठवीं की छात्रा थी मृतका
मृतका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तालझारी में आठवीं की छात्रा थी. गर्मी की छुट्टी में अपने घर आयी थी. मृतका अपने छह-भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी. इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था. इस संदर्भ में थाना प्रभारी मो शाहरुख ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया.

Also Read: धनबाद में अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >