प्रमुख : घर के पीछे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

मंगलवार को घर से लापता था सूर्या मंडल, शुक्रवार को शव बरामद

तालझारी थाना क्षेत्र में बालापोखर की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, तालझारी थाना क्षेत्र की मसकलैया पंचायत के बालापोखर निवासी सूर्या मंडल (46) की डूबने से मौत हो गयी. उसकी पत्नी मिलन देवी ने बताया कि उनका पति सूर्या मंडल मंगलवार की दोपहर से ही घर पर नहीं थे. रात भर जब वे घर नहीं आये तो अपने रिश्तेदारों यहां खोजबीन की. पर कहीं पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह घर के पीछे गड्डे के पानी में उनका शव तैरता हुआ देखा गया. जब नजदीक जाकर देखा तो यह सूर्या मंडल के रूप में पहचान की गयी, जिसकी सूचना तालझारी थाना को दी गयी. वहीं, सूचना पाकर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया. मृतक सूर्या मंडल के तीन बेटे व एक बेटी है. सभी विवाहित हैं. वहीं, परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है. उधर, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि बालापोखर गांव के रास्ते के गड्ढे में पानी भराने के कारण उसमें डूबने से मौत हो गयी. मामले को लेकर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >