महाराजपुर में दुर्गापूजा समिति गठित, मंटु राय बने अध्यक्ष; भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण

तालझारी के महाराजपुर में दुर्गापूजा को लेकर समिति का गठन हुआ. मंटु राय अध्यक्ष बनाए गये. पूजा में भव्य पंडाल निर्माण की तैयारी शुरू.

संवाददाता, तालझारी: प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गापूजा को लेकर महाराजपुर दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूजा को सफल और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर समिति का गठन किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से मंटु राय को पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही पूजा, मेला और अन्य व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.

मंटु राय अध्यक्ष, सन्नी और विक्की सचिव

नई समिति में नरेश महतो और बिरजू महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं सन्नी यादव और विक्की गुप्ता को सचिव तथा पंकज गुप्ता और प्रकाश झा को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.

उदय साह कोषाध्यक्ष और मंटु साह व दीपक महतो को उप कोषाध्यक्ष बनाए गये.

मेला और पूजा व्यवस्था के लिए भी जिम्मेदारी तय

समिति में मुन्ना यादव और सूरज गुप्ता को संयोजक बनाया गया. वहीं राजकुमार, दीपांकर प्रामाणिक, विष्णु गुप्ता, सुमंत यादव और संजीव यादव को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.

पूजा व्यवस्था के लिए अमन गुप्ता, कृष्णा चौधरी, प्रेम महतो, रोशन कुमार राम, सुकेश चौधरी और सकलदीप महतो को पूजा प्रभारी बनाया गया.

वहीं संजीत मंडल और सोनू साह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र

समिति अध्यक्ष मंटु राय ने बताया कि महाराजपुर में दुर्गापूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. उन्होंने बताया कि पूजा के अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा, जो श्रद्धालुओं और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

पूजा को लेकर समिति की ओर से अन्य तैयारियों को भी जल्द अंतिम रूप देने की बात कही गयी.

बैठक में मौजूद रहे सदस्य

बैठक में कुंदन साह, जीत कुमार साह, राकेश साह, अंकित साह, दीपक रजक, रखाल शर्मा, गौतम गुप्ता, भरत पंडित और अमित यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >