प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्यावरण को पहुंच रहा नुकसान

आमजन को पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक बनाना

साहिबगंज. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल साहिबगंज के तत्वावधान में गुरुवार को गंगा विहार पार्क के समीप एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत डीसी हेमंत सती एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर की गयी. कार्यक्रम में डीसी श्री सती ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक बनाना है. उन्होंने कहा कि मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से मौसम चक्र में व्यापक असंतुलन उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण चक्रवात, सूखा, बाढ़ जैसी आपदाएं लगातार देखने को मिल रही है. इसे पौधरोपण से संतुलित किया जा सकता है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा एवं जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >