कन्हैयास्थान सजकर तैयार, जन्माष्टमी पर महाअभिषेक से 108 भोग तक होगा भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर में 3-5 सितंबर तक. जानें महाअभिषेक, 108 भोग और नंद उत्सव की पूरी तैयारी.

प्रतिनिधि, मंगलहाट. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नंद उत्सव को लेकर कन्हैयास्थान स्थित कन्हाईनाटशाला (इस्कॉन) मंदिर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. मंदिर परिसर को फूलों, इलेक्ट्रॉनिक लाइट और झालरों से सजाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. वीआइपी और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए शुल्क आधारित स्पेशल दर्शन, पूजा, आरती और अभिषेक की व्यवस्था भी की गयी है.

3 सितंबर से शुरू होगा जन्माष्टमी का अनुष्ठान

मंदिर प्रबंधक कृष्ण कृपा सिंधु ने बताया कि 3 सितंबर की शाम सात बजे से जन्माष्टमी के अधिवास का शुभारंभ मंदिर के पुरोहित करेंगे. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती, भजन-कीर्तन और कृष्ण कथा का आयोजन होगा.

4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन सुबह मंगल आरती, गुरु पूजा, राजभोग दर्शन, आरती, भजन-कीर्तन और कृष्ण कथा का आयोजन किया जायेगा. दोपहर में भोग निवेदन और भोग आरती होगी.

शाम पांच बजे से वैष्णवी भजन-कीर्तन और हवन के बाद रात 10 बजे महाअभिषेक किया जायेगा. मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती होगी. इसके बाद भगवान को 108 प्रकार के भोग अर्पित किये जायेंगे.

5 सितंबर को नंद उत्सव और प्रभुपाद जयंती

जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को गंगा पूजन, मंदिर परिक्रमा और मंगल आरती के साथ अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक आचार्य एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्म दिवस और नंद उत्सव मनाया जायेगा.

दोपहर में प्रभुपाद को छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से हजारों कृष्ण भक्त और श्रद्धालु शामिल होंगे.

भजन-कीर्तन के साथ कलाकार पेश करेंगे स्टेज शो

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भक्ति गीत-संगीत और नाटकीय कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे. मालदा, फरक्का और बरहरवा के कलाकारों की ओर से स्टेज शो प्रस्तुत किया जायेगा.

गिफ्ट शॉप में राधा-कृष्ण की पोशाक की बढ़ी मांग

जन्माष्टमी को लेकर कन्हैयास्थान मंदिर स्थित गिफ्ट शॉप में राधा-कृष्ण की पोशाक और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्रियों की मांग बढ़ गयी है. श्रद्धालु जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान के लिए विशेष पोशाक और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >