कई छापों के बाद भी नहीं मिला आरोपी, अब मुंगेर स्थित घर पर चिपकाया इश्तिहार

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्त कुंदन कुमार झा के मुंगेर स्थित घर पर इश्तिहार चिपकाया है. कोटालपोखर थाना द्वारा की गई इस कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं.

प्रतिनिधि, बरहरवा .साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना कांड संख्या 42/2023 के फरार अभियुक्त कुंदन कुमार झा, पिता शालिग्राम झा, के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया. कार्रवाई के लिए कोटालपोखर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंची.

वहां स्थानीय मुंगेर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश के तहत इश्तिहार चस्पा किया गया.

लंबे समय से फरार है आरोपी

कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूर्व में कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया.

गिरफ्तारी के लगातार प्रयास के बावजूद आरोपी के नहीं मिलने के बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में उसके घर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी है.

इश्तिहार के बाद आगे होगी कानूनी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत यदि आरोपी स्वयं उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >