खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बरहरवा में दौड़ से वॉलीबॉल तक प्रतिभा का प्रदर्शन

बरहरवा में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 के तहत अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की रोमांचक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. छात्रों ने एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

प्रतिनिधि, बरहरवा : खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 के तहत अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा वॉलीबॉल की स्पर्धाएं आयोजित की गईं.

100 मीटर बालक वर्ग में यूएमएस जामपुर के तकरीज आलम प्रथम, प्लस टू हाईस्कूल बरहरवा के अखिलेश कुमार द्वितीय व प्लस टू हाईस्कूल कोटालपोखर के अमित कुमार तृतीय रहे. बालिका वर्ग में यूएमएस मेहदीडांगा की नासेरा खातून प्रथम, यूएमएस जामपुर की मुर्शीद खातून द्वितीय व केजीबीवी बरहरवा की संजीता मरांडी तृतीय रहीं.

200 और 400 मीटर में भी मुकाबला

200 मीटर बालक वर्ग में यूएमएस जामपुर के तकरेज आलम प्रथम, यूएचएस इस्लामपुर के तुफैल अंसारी द्वितीय व प्लस टू हाईस्कूल बरहरवा के गुड़िया पहाड़िया तृतीय रहे. 200 मीटर बालिका वर्ग में केजीबीवी बरहरवा की संजीता मरांडी प्रथम, यूएचएस इस्लामपुर की फागुनी कुमारी द्वितीय व यूएमएस मेहदीडांगा की नादिया खातून तृतीय रहीं.

400 मीटर बालक वर्ग में प्लस टू हाईस्कूल कोटालपोखर के विनायक साह प्रथम, प्लस टू हाईस्कूल बरहरवा के पवन मुर्मू द्वितीय व यूएचएस जामपुर के अब्दुल डालीम तृतीय रहे. बालिका वर्ग में केजीबीवी बरहरवा की लट्टूमय मुर्मू प्रथम, यूएचएस इस्लामपुर की जसमीना खातून द्वितीय व प्लस टू हाईस्कूल कोटालपोखर की यशोदा खातून तृतीय रहीं.

लंबी और ऊंची कूद में भी दिखी प्रतिभा

लंबी कूद बालिका वर्ग में यूएचएस इस्लामपुर की जासमीना खातून प्रथम, यूएमएस मेहदीडांगा की जमीला खातून द्वितीय व यूएमएस कोटालपोखर की यशोदा कुमारी तृतीय रहीं. बालक वर्ग में यूएचएस जामपुर के तकरेज आलम प्रथम, प्लस टू कोटालपोखर के विनायक साहा द्वितीय एवं यूएचएस इस्लामपुर के तुफैल अंसारी तृतीय रहे.

ऊंची कूद बालिका वर्ग में केजीबीवी बरहरवा की संजीता मरांडी प्रथम, यूएचएस इस्लामपुर की पूर्णिमा कुमारी द्वितीय व यूएचएस मेहंदीडांगा की जमीला खातून तृतीय रहीं.

शॉटपुट में खिलाड़ियों ने साधा निशाना

शॉटपुट बालक वर्ग में प्लस टू हाईस्कूल कोटालपोखर के नंदलाल प्रथम, प्लस टू हाईस्कूल बरहरवा के शमीम अंसारी द्वितीय व प्लस टू हाईस्कूल कोटालपोखर के अमित तृतीय रहे. बालिका वर्ग में केजीबीवी बरहरवा की लट्टूमय मुर्मू प्रथम, नेहा कुजूर द्वितीय व यूएचएस इस्लामपुर की जसमीना खातून तृतीय रहीं.

वॉलीबॉल में बरहरवा और इस्लामपुर का दबदबा

वॉलीबॉल बालक वर्ग में प्लस टू हाईस्कूल बरहरवा की टीम प्रथम व यूएचएस इस्लामपुर की टीम द्वितीय रही. बालिका वर्ग में यूएचएस इस्लामपुर की टीम प्रथम व केजीबीवी बरहरवा की टीम द्वितीय स्थान पर रही. विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.

ये रहे मौजूद

मौके पर बीपीओ दीपक कुमार, समसुल कबीर, टिंकू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >