साहिबगंज में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शाम को थी बेटे की शादी, सुबह हो गई पिता की मौत

Jharkhand News: साहिबगंज जिले के एक गांव में बेटे की शादी से पहले पिता की मौत हो गई. जिस जगह बारात लेकर जानी थी, उसी रास्ते से शवयात्रा निकाली गई.

Jharkhand News|साहिबगंज, सोनू कुमार : साहिबगंज जिले के एक घर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब बेटे के विवाह से पहले पिता की मौत हो गई. मामला जिले के रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा दिग्घी गांव का है.

ट्रेन से कटकर हो गई पिता की मौत, घर में मची चीख-पुकार

गांव में खुशी का माहौल था. परिवार में मंगल गीत गाये जा रहे थे. अजय मंडल (38) के बेटे सुजन मंडल की शादी थी. शाम को बारात निकलनी थी. इससे पहले सुबह में अजय मंडल की मौत की खबर आ गई. इस अनहोनी ने पूरे गांव को गम से भर दिया. घर में चीख-पुकार मच गई.

शादी में शामिल होने के लिए आए रिश्तेदार भी रो पड़े

मालदा रेल मंडल के बरहरवा-बाकुड़ी रेलखंड के दिग्घी फाटक के पास बुधवार सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय अजय मंडल की मौत हो गयी. जैसे ही घर में इसकी खबर पहुंची, शादी में शामिल होने के लिए आए रिश्तेदार भी रो पड़े.

27 नवंबर को शाम को थी शादी, सुबह में दूल्हे के पिता की हुई मौत

मृतक अजय मंडल के पुत्र सुजन मंडल की शादी बुधवार (27 नवंबर) को होनी थी. परिजनों ने बताया कि अजय मंडल बुधवार सुबह शौच करने घर से निकले थे. आशंका जतायी जा रही है कि वापस लौटते वक्त कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आ गये होंगे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा

घटना की सूचना रांगा थाना को मिली, तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

उधवा के रास्ते ही राजमहल श्मशान घाट पहुंचा शव

ग्रामीणों ने बताया कि शाम को बारात लेकर परिवार उधवा जाने वाला था, लेकिन बारात की बजाय दूल्हे के पिता की शवयात्रा निकली. शवयात्रा उधवा के ही रास्ते राजमहल श्मशान घाट तक गई.

Also Read

हादसा :ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

CBI की कार्रवाई , साहिबगंज खनन घोटाले के अभियुक्त के बैंक लॉकर से 42 लाख के गहने जब्त

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >