जेल अदालत में बंदियों के अधिकारों की दी गयी जानकारी

इस दौरान बंदियों के मामलों की सुनवाई के लिए जेल अदालत का संचालन किया गया.

संवाददाता, साहिबगंज गणतंत्र दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में मंडल कारा में जेल अदालत, विधिक जागरुकता व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान बंदियों के मामलों की सुनवाई के लिए जेल अदालत का संचालन किया गया. बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, जमानत प्रक्रिया व अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. चिकित्सकों ने बंदियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाएं प्रदान की. अधिकारियों ने बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-प्रथम शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लमाये, डालसा के सचिव विश्वनाथ भगत, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल अरविंद गोयल, मंडल कारा के अधीक्षक परमेश्वर भगत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >