राजमहल में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम : बालिकाओं को पोषण से सुरक्षा तक की दी गयी जानकारी

राजमहल प्रखंड में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पोषण, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, बाल कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया.

साहिबगंज : बालिकाओं को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने, उनके पोषण एवं शिक्षा को सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत राजमहल प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास के निर्देशानुसार किया गया.

पोषण और स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

कार्यक्रम में बालिकाओं को पोषण, किशोर स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता, आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण से बचाव, POCSO अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम सहित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गयी.

अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील

संरक्षण पदाधिकारी सुश्री चंदा कुमारी ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा विपरीत परिस्थितियों में साहस एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, दत्तक ग्रहण एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गयी.

नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता अभियान चलाते हुए बालिकाओं एवं युवाओं को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया.

सेनेटरी पैड का किया वितरण

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया. पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी के सम्मान का संदेश देते हुए ‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया.

शिक्षक और छात्राएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (C3) श्री मोहम्मद खालिद एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक श्री मोहम्मद इकबाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >