कवियों ने वीर रस, श्रृंगार रस व हास्य रस से बांधा समा
Copied link
जिले के बैंक्विट हॉल में दो दिवसीय कवि सम्मेलन सम्मेलन साहित्य समागम का शुभारंभ
साहिबगंज
साहित्य की दुनिया राष्ट्रीय साहित्यिक मंच के दो दिवसीय कवि सम्मेलन साहित्य समागम का शुभारंभ हुआ. शनिवार को उत्सव बैंक्विट हॉल में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर मंच के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि नागपुर महाराष्ट्र से अभय पांडे, रायसेन मध्य प्रदेश से विनीता धाकड़, सिमडेगा झारखंड से बिंदु श्रीवास्तव, महाराष्ट्र के मुंबई से पल्लवी रानी, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से कुमारी मोहनी तथा आस्था, प्रयागराज से आशा झा, गुरुग्राम हरियाणा से पंकज जौहरी, छत्तीसगढ़ से मिताली श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर प्रदेश से खालिद हुसैन सिद्दीकी के अलावा बिहार से संगीता गुप्ता, सुनीता झा, डॉ सच्चिदानंद पाठक, धनंजय सुमन, गौरी तिवारी, झारखंड के अलग-अलग जिलों से बिंदु श्रीवास्तव, नवीन चंद्र ठाकुर, जतिन कुमार के साथ-साथ साहिबगंज के सुधीर श्रीवास्तव, अभय कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, विजय भारती, सुबोध कुमार झा के अलावा स्थानीय विभिन्न विद्यालयों के 15 बाल कवि भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे. शनिवार को उद्घाटन सत्र के बाद अपराह्न 2:00 बजे से कवि सम्मेलन का आगाज किया गया. कार्यक्रम का संचालन शहर के जाने-माने भगवती रंजन पांडे द्वारा किया गया जबकि प्रथम सत्र के कवि सम्मेलन का संचालन दुमका से आए कवि नवीन चंद्र ठाकुर ने किया. इस मौके पर कवियों ने वीर रस, श्रृंगार रस एवं हास्य रस की गंगा प्रवाहित की. मौके पर कल्याण श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.