स्कार्पियो के धक्के से घर क्षतिग्रस्त, तीन लोग घायल

स्कार्पियो के धक्के से एक घर और एक बिजली का पोल टूटा गया.

तीनपहाड़. बकूड़ी-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के धमधमिया में शुक्रवार को एक स्कार्पियो के धक्के से एक घर और एक बिजली का पोल टूटा गया. इससे तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो में कुछ लोग कल्यानचक से बाकूड़ी बारात जा रहे थे. धमधमिया पहुंचने पर बाराती और चालक में कुछ बात को लेकर नोक-झोंक हो गयी. चालक बाराती को वहीं उतार कर भागने लगा. इसी क्रम में सड़क किनारे खड़े टोटो में टक्कर मारते हुए बिजली के पोल में धक्का मारा और विजय घासी के घर को तोड़ते वहां खड़े तीन लोगों को जख्मी कर दिया. चालक को भागते देख कुछ लोगो ने उसे पकड़ लिया और वाहन से उतारा. वाहन में बैठे उसके दोस्त वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल राजमहल लाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने धमधमिया निवासी सरिता घासी (16), तीनपहाड़ नीचे टोला निवासी चुन्नू महतो (42) और बरहरवा निवासी टोटो चालक जीतू साह (30) का प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. थाना प्रभारी मो साहरुख ने कहा मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >