झारखंड में समय से पहले चुनाव कराना चाहता है केंद्र, पंचकठिया में बोले हेमंत सोरेन

Hemant Soren on Hul Diwas: हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हो को श्रद्धांजलि देने के बाद बीजेपी पर हमला बोला. कहा कि सरकार समय से पहले चुनाव कराना चाहती है.

Hemant Soren on Hul Diwas: हूल दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू, फूलो-झानो की धरती भोगनाडीह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रही है. ये लोग समय से पहले झारखंड विधानसभा चुनाव कराना चाहते हैं.

झारखंड सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने देना चाहता केंद्र : हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग राज्य सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने देना चाहते. हमने राज्य का बकाया पैसा मांगा, तो मुझे जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि अब ईडी-सीबीआई और जेल-फांसी से हमलोग डरने वाले नहीं हैं. आने वाले चुनाव में ऐसा परिणाम हमलोग देंगे कि विकास की गति और बढ़ेगी.

ऐसा कानून बनाएंगे कि खनिज संपदा में यहां के लोगों को मिले हक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में हमलोग ऐसा कानून बनायेंगे कि खनिज संपदा में यहां के स्थानीय लोगों को हक मिलेगा. ये लोग हमारे जल, जंगल, जमीन को बेचना चाहते हैं. हम ऐसा नहीं होने देंगे.

हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन. साथ में कल्पना सोरेन, दीपिका पांडेय सिंह और विजय हांसदा भी हैं. फोटो : प्रभात खबर

हूल जोहार से हेमंत सोरेन ने शुरू किया अपना संबोधन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल जोहार कहकर अपना संबोधन शुरू किया. कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, तब से ये लोग रोड़ा अटका रहे हैं. इस बार जब चुनाव होगा, तो ऐसा परिणाम राज्य में आयेगा कि विकास की गति और तेज होगी. अभी मुझे जेल से आये 2 ही दिन हुए हैं और देश के बड़े-बड़े नेता पुन: षड्यंत्र के तहत मुझे जेल भिजवाना चाह रहे हैं.

लाठी खाकर और संघर्ष से आगे बढ़े हैं, डरने वाले नहीं : हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोग पुलिस की लाठी खाकर और संघर्ष करके आगे बढ़े हैं, डरने वाले नहीं हैं. केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया मांगा, तो मुझे फर्जी और बेबुनियाद केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया. लेकिन, अब हमलोग हर हाल में हक लेकर रहेंगे. मैंने झुकना कभी नहीं सीखा.

झारखंड में फिर परीक्षा की घड़ी आ रही है

पूर्व सीएम ने कहा कि हमने पहले कहा था कि हमारी सरकार बनेगी, तो यह हेडक्वार्टर से नहीं गांव से चलेगी. हमारी सरकार गांव से चली. राज्य में पुन: परीक्षा की घड़ी आ रही है. ये लोग समयावधि से पहले राज्य में चुनाव कराना चाहते हैं. हम उनसे यह कहना चाहते हैं कि उतना लेट क्यों, कल ही चुनाव कराएं. आपको मालूम है कि सच्चाई को ज्यादा दिन तक सिक्कड़ से बांधकर नहीं रखा जा सकता.

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. फोटो : प्रभात खबर

ये लोग जल, जंगल, जमीन को बेचना चाहते हैं

ये लोग यहां के जल, जंगल, जमीन को बेचना चाहते हैं और राज्य को लूटना चाहते हैं. हमलोग ऐसा कानून बनायेंगे कि यहां की खनिज संपदा का हक यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमने प्राइवेट नौकरियों में भी स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाया, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है. इस पर हमारी नजर बनी हुई है.

गठबंधन सरकार में तेजी से हो रहा है झारखंड का विकास : चंपाई

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) की सरकार में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है. 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकार पेंशन दे रही है. युवाओं को सरकारी नौकरी दे रहे हैं.

सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर चंपाई, हेमंत, कल्पना ने किया माल्यार्पण

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भोगनाडीह पहुंचे. यहां सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं. गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने भी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन ने परिसंपत्तियों का वितरण भी किया. फोटो : प्रभात खबर

वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा का किया गया अनावरण

रविवार (30 जून) को साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित भोगनाडीह में सीएम चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू एवं चांद-भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया.

पंचकठिया के क्रांति स्थल पर योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

हूल दिवस पर ये सभी नेता बरहेट के पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल गए. वहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इसके बाद आयोजित समारोह में योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

Also Read

Jharkhand News: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के गांव में लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

Hul Diwas: हूल कोई विद्रोह नहीं, अंग्रेजों, जमींदारों और महाजनों के खिलाफ युद्ध था

Hool Diwas: साहिबगंज में भाजपा को मशाल जुलूस निकालने से रोका, 15 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >