उधवा के चौकीढाब में हेल्थ सबसेंटर तैयार, सात जगहों पर काम प्रगति पर

उधवा के चौकीढाब में हेल्थ सबसेंटर तैयार, सात जगहों पर काम प्रगति पर

संवाददाता, साहिबगंज जिला परिषद में 15वें वित्त आयोग स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के तहत राज्य जिले में सात स्थानों पर हेल्थ सब सेंटर और फुदकीपुर में पीएचसी का निर्माण किया जा रहा है. जिला अभियंता रामाकांत प्रसाद ने बताया कि 55 लाख 55 हजार की लागत से सात स्थानों रहेट प्रखंड के रक्सी और किताझोर, बरहरवा प्रखंड के बिंदुपाड़ा, गढ़ग्राम, रानीग्राम, मंडरो प्रखंड में श्रीराम चौकी, उधवा में चौकीढाब में – हेल्थ सब सेंटर बनाए जा रहे हैं. वहीं, उधवा प्रखंड के फुदकीपुर में पीएचसी का निर्माण 1.43 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. चौकीढाब में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सात स्थानों पर कार्य जारी है. इन जगहों पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं बरहेट में स्वास्थ्य उपकेंद्र एचडब्ल्यूसीरक्सी व स्वास्थ्य एसबीयू केंद्र किताझोर बरहरवा में हेल्थ एसबीयू सेंटर बिंदुपाड़ा, हेल्थ एसबीयू सेंटर गढ़ग्राम व स्वास्थ्य एसबीयू केंद्र रानीग्राम मंडरो में हेल्थ एसबीयू सेंटर श्रीराम चौकी उधवा में स्वास्थ्य एसबीयू केंद्र चौकीढाब व पीएचसी फुदकीपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >