किराना दुकान में अचानक लगी आग, राशन से लेकर घरेलू सामान तक सबकुछ जलकर राख

मजडीहा गांव में एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का राशन और घरेलू सामान जलकर राख हो गया. आग मकान के दूसरे हिस्से तक भी फैल गई. ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है.

पतना से सोनू कुमार की रिपोर्ट

पतना : अंचल क्षेत्र के मजडीहा गांव में शनिवार दोपहर एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से दुकान में रखा राशन समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग मकान के दूसरे कमरे तक भी पहुंच गई, जिससे वहां रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया.

जला सामान | Prabhat Khabar Network

राशन और किराना सामान जलकर राख

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजडीहा निवासी संजय ठाकुर की किराना दुकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान में रखे चावल, खाद, विभिन्न प्रकार के राशन और अन्य किराना सामान जलकर राख हो गए.

घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज भी जले

आग की लपटों की चपेट में आने से मकान के दूसरे कमरे में रखा कपड़ा, दो बैटरी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, सिलाई मशीन समेत कई घरेलू सामान भी जल गए. इसके अलावा कमरे में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग में जलकर नष्ट हो गए.

ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका. घटना में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है. आग में दुकान का सामान जलने के साथ-साथ घरेलू उपयोग की कई जरूरी वस्तुएं भी नष्ट हो गईं.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

संजय ठाकुर ने बताया कि इस अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By महेश कुमार ठाकुर

महेश कुमार ठाकुर सितंबर 2017 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड से संवाददाता के रूप में कार्य करते हैं। अपराध, जनहित के मुद्दों और मुख्यमंत्री के क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों की तथ्यपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग उनकी विशेष पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >