प्रस्तावित रेलवे लाइन फोरलेन जमीन अधिग्रहण के कार्यों का विंडो निरीक्षण करेंगे जीएम

पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर आज साहिबगंज का दौरा करेंगे. वे रेलवे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और नई रेल सुविधाओं की मांग पर चर्चा करेंगे.

साहिबगंज: पूर्व रेलवे हावड़ा जोन के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देउस्कर एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह 10 बजे साहिबगंज पहुंचेंगे. जीएम के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर सहित उनके निरीक्षण स्थलों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. मालदा रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, जीएम आज सुबह छह बजे मालदा स्टेशन पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 8:25 बजे स्पेशल सैलून से साहिबगंज के लिए रवाना होंगे. इस दौरान वे विंडो निरीक्षण के माध्यम से रेलखंड का जायजा भी लेंगे. सुबह 10 बजे साहिबगंज स्टेशन पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से पूर्व रेलवे हाई स्कूल जाएंगे. यहां सुबह 10:05 से 10:10 बजे तक जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सुबह 11:25 बजे तक रेलवे हाई स्कूल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जीएम प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होने के साथ गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे साहिबगंज स्टेशन से मालदा के लिए रवाना होंगे. जीएम के आगमन से साहिबगंज- पाकुड़- पीरपैंती -कहलगांव वासियों को जगी उम्मीद पूर्व रेलवे हावड़ा जोन के महाप्रबंधक (जीएम) के साहिबगंज आगमन से साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़, पीरपैंती और कहलगांव रेलखंड के यात्रियों व आम लोगों में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जगी है. क्षेत्र के लोगों ने साहिबगंज शहर के पूर्वी और पश्चिमी फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण, रेलवे की खाली जमीन पर कारखाना स्थापित करने तथा व्यावसायिक उपयोग से राजस्व बढ़ाने की मांग की है. साहिबगंज डीएमयू मेंटेनेंस शेड में आधुनिक पिट रेललाइन बनाकर लंबी दूरी की वातानुकूलित ट्रेनों का परिचालन शुरू करने और पाकुड़-बरहरवा-तीनपहाड़-साहिबगंज रेलखंड पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच दो-तीन लोकल ट्रेनों की मांग भी उठायी गयी. लोगों ने पाकुड़-रामपुरहाट से पटना-दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन, गोड्डा-टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने तथा मां तारा एक्सप्रेस और भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी का विस्तार साहिबगंज तक करने की मांग की. साथ ही साहिबगंज को देवघर, बनारस, अयोध्या और वैष्णोदेवी से सीधी रेल सेवा से जोड़ने तथा दुमका के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की गयी. साहिबगंज-बोरियो-बरहेट-दुमका नई रेललाइन बिछाकर आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने, रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट मैदान का जीर्णोद्धार और जर्जर रेलवे क्वार्टरों के स्थान पर आधुनिक आवास व व्यावसायिक परिसर विकसित करने की मांग भी प्रमुख रही. इसके अलावा मुख्य सड़क चौड़ीकरण, स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ाने, दक्षिणी छोर पर स्टेशन प्रवेश द्वार खोलने, रात में अतिरिक्त मेमू ट्रेन चलाने, रैक लोडिंग क्षेत्र में पेयजल व शेड, कॉलोनियों में सफाई, सीसीटीवी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गयी. विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा जीएम को ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >