साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार पूर्वाह्न 6 बजे दर्ज आंकड़े के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़कर 27.95 मीटर पहुंच गया है. नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है.
बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. तटीय इलाकों में हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
प्रशासन ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है.
