लकड़ी तस्करों के ठिकाने पर वन विभाग का छापा, अवैध शीशम की लकड़ी बरामद

बरहेट के सिमलढाब में वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध शीशम की लकड़ी और चौखट बरामद की है. इस दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे. विभाग की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

साहिबगंजः जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिमलढाब गांव से शीशम की कीमती लकड़ी जब्त की है. वन विभाग की टीम ने मौके से शीशम के 8 पीस पटरे और तैयार चौखट बरामद कर वन परिसर लाकर सीज कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्राधिकारी को क्षेत्र में प्रतिबंधित और कीमती पेड़ों के अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं. सोमवार को विभाग को सूचना मिली कि लकड़ी तस्करों द्वारा शीशम की लकड़ी को चिरान कर पटरा और चौखट के रूप में तैयार कर बिक्री की तैयारी की जा रही है.

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने सिमलढाब गांव स्थित संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की. वन कर्मियों को देखते ही मौके पर मौजूद तस्कर घने क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए. हालांकि टीम ने मौके से तैयार लकड़ी बरामद कर ली.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जब्त लकड़ी की बाजार कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है. इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत सिमलढाब निवासी गंगा साह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फरार लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग लगातार छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >