दिल्ली से आयी राष्ट्रीय मॉनिटरिंग टीम ने पांच बच्चों की मौत की जानकारी ली

मंडरो प्रखंड नगरभिट्ठा में पांच बच्चों की मौत हो गयी थी

साहिबगंज. सदर अस्पताल में सोमवार को मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया एवं वीबीडी से सम्बंधित कार्यक्रम का निरीक्षण दिल्ली से आयी एनसीवीबीडीसी की चार सदस्यीय राष्ट्रीय मॉनिटरिंग टीम ने किया. सदस्यों में डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर डॉक्टर अजय कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अरुण, इआइएस पदाधिकारी डॉक्टर शुब्रा जोशी, इआइएस पदाधिकारी डॉक्टर वरुण ने मामले की जानकारी ली. ज्ञात हो कि पिछले दिनों मंडरो प्रखंड नगरभिट्ठा में पांच बच्चों की मौत हो गयी थी. मौके पर बीएसटी व बच्चे को कौन सी दवा चली. कैसे मौत हुई आदि की जानकारी ली. मौके पर कंसलटेंट सती बाबू डाबडा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >