आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

तालझारी प्रखंड में आम महोत्सव एवं आम बागवानी मेला मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आयोजित किया गया। इस मेले में आम बागवानी से लाभान्वित किसानों ने आर्थिक और सामाजिक बदलाव साझा किए। किसानों ने बताया कि योजना से उनकी आजीविका में स्थायित्व और जीवन स्तर में सुधार हुआ है। सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने कहा कि आम बागवानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकती है। कार्यक्रम में बागवानी प्रदर्शनी और उत्पाद स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया।

प्रतिनिधि, तालझारी प्रखंड परिसर तालझारी में मंगलवार को आम महोत्सव सह आम बागवानी मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने की. मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से लाभान्वित किसानों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित मेले में लाभुकों ने बागवानी से हुए आर्थिक और सामाजिक बदलावों को साझा किया. किसानों ने बताया कि योजना से उनकी आजीविका में स्थायित्व आया है और जीवन स्तर में सुधार हुआ है. बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने कहा कि आम बागवानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन सकती है तथा कम संसाधनों में भी किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान बागवानी प्रदर्शनी और उत्पाद स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा लाभुकों को प्रोत्साहित किया गया. मौके पर मनरेगा बीपीओ रजनीश परासर, पौधा संरक्षण केंद्र के प्रभारी ओम प्रकाश पंडित, बागवानी सखी सहित अन्य किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >