19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिजनों ने युवक पर लगाया उकसाने का आरोप

पतना. रांगा थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां ने झूमरबाद के एक युवक पर शादी का झांसा देकर इंकार करने व पुत्री को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुये रांगा थाना में लिखित शिकायत की है. बताया कि बुधवार की संध्या करीब 8 बजे झूमरबाद निवासी छोटू ठाकुर के द्वारा वीडियो कॉल कर उसकी पुत्री को आत्महत्या के लिये उकसाया गया. छोटू ठाकुर ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, और शादी करने से मना कर दिया. रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मामले में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >