पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा, डीसी ने दिये सख्त निर्देश

आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गुणवत्ता व 41 निर्धारित व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

साहिबगंज

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों की स्थिति के आकलन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पीएम श्री विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गुणवत्ता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र सुविधाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान डीसी ने पीएम श्री विद्यालयों के समग्र विकास हेतु निर्धारित 41 व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से चर्चा की. उन्होंने इन सभी बिंदुओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिला स्तर के फैलोज को कार्य आवंटित करते हुए निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू किया जाये तथा उनका नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाये. बैठक में पीएमश्री सेल्फी पॉइंट, स्कूल पब्लिक एड्रेस सिस्टम, संगीत वाद्ययंत्र एवं बैंड सेट, समग्र रिपोर्ट कार्ड, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन, विद्यालयों की सुंदरता बढ़ाने के कार्य, एफएलएन मेला, हैकथॉन, परंपराओं एवं प्रथाओं का अध्ययन, छात्र पहचान पत्र, हितधारकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, स्कूल सम्मेलन, स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम, पीएम श्री लोगो (बैज), ग्रीन स्कूल गतिविधियां, रंगीन डस्टबिन, हर्बल एवं औषधीय उद्यान, एलईडी लाइटिंग, योग एवं खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति, खेल उपकरण, बैंड यूनिफॉर्म, विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों के लिए वार्षिक अनुदान, निःशुल्क यूनिफॉर्म, व्यावसायिक शिक्षा, बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, एस्कॉर्ट भत्ता, चिकित्सा मूल्यांकन शिविर, विशेष शिक्षकों की व्यवस्था, मिशन लाइफ के अंतर्गत यूथ एवं इको क्लब का संचालन तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी गतिविधियों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये तथा पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में समन्वित प्रयास किये जायें. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा सहित जिले के फैलोज उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >