एसआईआर कैंप में 50 ग्रामीणों ने जमा किए दस्तावेज, मतदाता सूची सत्यापन में जुटा प्रशासन

बरहरवा में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया. इस दौरान 186 लोगों को नोटिस मिला, जिनमें से 50 ग्रामीणों ने आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर अपना सत्यापन पूरा कराया.

बरहरवा, प्रतिनिधि : चुनाव आयोग के निर्देश पर साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बूथ संख्या 104 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी में मंगलवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विशेष कैंप लगाया गया. कैंप में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य किया गया.

एसआईआर कर के दौरान उपस्थित अंचलाधिकारी अनोज कुमार व अन्य कम | Prabhat Khabar Network

186 लोगों को मिला था नोटिस

विशेष कैंप में बरहरवा अंचलाधिकारी अनोज कुमार अपने कर्मियों के साथ मौजूद रहे. इस दौरान एसआईआर के तहत पूर्व में नोटिस प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र जमा किए. जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुल 186 लोगों को नोटिस दिया गया था. इनमें से मंगलवार को 50 लोगों ने आवश्यक प्रमाण पत्र जमा कर अपना एसआईआर सत्यापन कार्य पूरा कराया.

दस्तावेज जमा करने की दी जानकारी

कैंप के दौरान अंचल एवं संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी तथा जिन लोगों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए थे, उन्हें निर्धारित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया. अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के निर्देश पर यह प्रक्रिया चल रही है.

सीईओ के निरीक्षण के बाद लगा कैंप

मामले को लेकर बरहरवा अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में बेलपहाड़ी गांव में विशेष कैंप का आयोजन किया गया था. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गांव का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्ति एवं दस्तावेज जमा कराने के लिए गांव में विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया था.

निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने पर जोर

अधिकारी ने बताया कि कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने तथा आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया गया. प्रशासन की ओर से एसआईआर प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >